General Ticket Booking

UTS मोबाइल App

UTS App ट्रेन में यात्रा के लिए General टिकट बुक करने एवं रद्द करने, प्लेटफार्म टिकट बुक करने एवं मासिक सीजन टिकट नवीनीकरण आदि के लिए वर्ष 2014 में  भारतीय रेलवे की सहायक संस्था CRIS ( Centre for Railway Information System ) के द्वारा तैयार किया गया है.

सामान्यता ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्रियों को दो तरह के टिकट की सुविधा दी जाती  है- आरक्षित और अनारक्षित। आरक्षित टिकट  के लिए यात्री को रेलवे के द्वारा निर्धारित समय के अंदर टिकट बुक करना पड़ता है. अगर यात्री आरक्षित टिकट लेने में असमर्थ होते हैं तो अंत में General टिकट का सहारा लेना पड़ता है.

UTS मोबाइल App के उद्देश्य

अगर आप रेल में यात्रा किये हैं तो आपने ध्यान दिया होगा, टिकट काउंटर में General टिकट लेने के लिए यात्रियों की लम्बी कतार लगी रहती है. जिससे कभी कभी समय पर टिकट न मिल पाने से ट्रेन के छूटने का डर बना रहता है. जिससे यात्री को परेशानी तो होती ही है उसके साथ ही वह समय पर अपने अंतिम स्टेशन तक नहीं पहुंच पाता है, ऊपर से अंतिम स्टेशन तक पहुँचने में अतिरिक्त समय लगने से खर्च भी बढ़ जाता है.

ऐसी असुविधाओं और परेशानियों से बचने के लिए रेलवे ने यात्रियों के लिए UTS ( Unreserved Ticketing System ) App जारी किया है. जिसकी सहायता से यात्री अपने मोबाइल के माध्यम से General टिकट और प्लेटफार्म टिकट बुक कर सकते हैं.

UTS मोबाइल App की विशेषताएं

द्विभाषी में उपलब्ध  – General टिकट बुकिंग App हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में उपयोग की जा सकती है. यह App उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है जिसे कोई भी आसानी से General टिकट बुकिंग App का उपयोग कर सकता है.

कैशलेस लेनदेन  – UTS मोबाइल App से General टिकट बुकिंग करते समय भाड़े का भुगतान ऑनलाइन भुगतान माध्यम का प्रयोग कर भुगतान किया जाना है. जिससे किसी को प्रत्यक्ष रूप से पैसा देने की जरुरत नहीं है. जो सुरक्षित और आसान माध्यम है.

संपर्क रहित लेनदेन – इस App से टिकट बुक करते समय यात्री को किसी स्टेशन के टिकट काउंटर में लाइन लगने की आवश्यकता नहीं है. यात्री अपने सुविधानुसार कहीं से भी, स्टेशन परिसर से निर्धारित दायरे में रहकर नियम के तहत अपने मोबाइल से General टिकट बुक कर सकता है.

कागज रहित या कागजी टिकट लेने की सुविधा  – यात्री अपनी इच्छानुसार पेपरलेस या पेपर टिकट लेने के लिए स्वतंत्र है. इसका विकल्प इस App में उपलब्ध है, यदि कोई पेपर टिकट लेना चाहे तो टिकट बुक करते समय यात्री को पेपर टिकट का विकल्प चयन करना होगा और इसके बाद स्टेशन परिसर में उपलब्ध ATVM ( Automated Ticket Vending Machine ) में अपना टिकट नंबर डालकर पेपर टिकट प्रिंट कर सकता है.

UTS मोबाइल App में पंजीकरण की प्रक्रिया

  • सबसे पहले मोबाइल के Play स्टोर में जाकर UTS App खोजें, और install करें.
  • अपना मोबाइल नंबर, नाम, लिंग, जन्म तिथि डालकर खुद को पंजीकृत करें
  • पासवर्ड बनाने का विकल्प में अपना एक विशिष्ट एवं याद करने योग्य पॉसवर्ड बनाये
  • नियम व शर्तों का विकल्प को स्वीकार करने के लिए टिक लगाकर रजिस्टर पर क्लिक कर दें
  • अब जनरल टिकट बुक करने के लिए App पर user ID और पासवर्ड डालकर login करें.

UTS App में टिकट बुकिंग प्रकार

UTS मोबाइल App में 5 प्रकार से टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध है. जो इस प्रकार है-

  • सामान्य बुकिंग

  • प्लेटफार्म टिकट बुकिंग

  • त्वरित बुकिंग

  • मासिक टिकट बुकिंग एवं नवीकरण

  • QR बुकिंग

General Ticket Booking

General टिकट बुकिंग निर्देश

UTS मोबाइल App से यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान तक ट्रेन के सामान्य श्रेणी में यात्रा के लिए जनरल टिकट बुक कर सकते है.

इसके लिए App में Login कर “सामान्य बुकिंग” विकल्प का चयन करें.

पेपर या पेपरलेस टिकट जिसे बुक करना है, का विकल्प चुनें

यात्रा प्रारम्भ स्टेशन और गन्तव्य स्टेशन का नाम/कोड डालें

ट्रेन के अनुसार टिकट का प्रकार चुनें ( लोकल, मेल, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट )

किराया भुगतान बटन पर क्लिक करें. यहाँ भुगतान खिड़की खुलेगा, जहाँ से ऑनलाइन भुगतान करें

भुगतान करते ही मोबाइल पर मैसेज प्राप्त होगा,

डैशबोर्ड से “show टिकट” का चयन कर बुक की गई टिकट को देखा जा सकता है.

त्वरित टिकट बुकिंग निर्देश

त्वरित टिकट के अंतर्गत वैसे मार्ग के लिए टिकट बुक कर सकते है जिसमें यात्री ज्यादातर यात्रा करते रहते हैं. जो App में पहले से दिखने लगेगा.

त्वरित बुकिंग विकल्प का चयन करें

पेपर या बिना पेपर टिकट जिसे चाहें चुनें

इसके बाद next पर क्लिक करते ही एक पेज खुलेगा, यात्रा मार्ग चुनें जिसमे प्रायः यात्रा की जाती हो.

किराया का भुगतान करें, भुगतान करते ही जनरल टिकट बुक हो जायेगा.

प्लेटफार्म टिकट बुक करने हेतु निर्देश

अपने मोबाइल के UTS App से प्लेटफार्म टिकट बुक करने की सुविधा है.  बहुत से लोग किसी काम से प्लेटफार्म में प्रवेश करते हैं, अगर उनके पास प्लेटफार्म टिकट न हो तो दंड के भागी होते हैं. कुछ लोग यात्री को छोड़ने के लिए, किसी किसी का सामान अधिक होने से प्लेटफार्म तक छोड़ने जाना पड़ता है. ऐसे में जुर्माना देने से बचने के लिए प्लेटफार्म टिकट लेने की आवश्यकता है. नीचे प्लेटफार्म टिकट बुक करने की प्रक्रिया बताई गई है.

सबसे पहले App में Login करें

स्टेशन का नाम या कोड दर्ज करें

डैशबोर्ड से प्लेटफार्म टिकट बुकिंग विकल्प चुने

अपनी इच्छानुसार पेपर या पेपरलेस टिकट का चयन करें

जितने लोगों के लिए टिकट चाहिए, संख्या दर्ज करें

भुगतान का प्रकार – R-wallet, Debit/Credit card, Net banking या UPI आदि चुने

किराया भुगतान करते ही प्लेटफार्म टिकट बुक हो जायेगा.

MST( Monthly Season Ticket ) जारी करने हेतु निर्देश

UTS App में MST बुक करने एवं नवीकरण की भी सुविधा है. मासिक सीजन टिकट एक माह, 3 माह, 6 माह एवं 12 माह के लिए जारी होता है. अवधि समाप्त होने के बाद नवीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है. इस टिकट को जारी करवाने की प्रक्रिया –

UTS मोबाइल App में Login करें

App के डैशबोर्ड से सीजन बुकिंग विकल्प का चयन करें

अपनी सुविधानुसार मासिक सीजन टिकट का अवधि चुनें

टिकट जारी या नवीकरण की विकल्प का चयन करें

प्रारंभिक स्टेशन एवं गंतव्य स्टेशन का नाम दर्ज कर आगे बढ़े

UTS मोबाइल App से टिकट बुक करने के नियम

UTS मोबाइल App से टिकट बुक करने के लिए कुछ निर्धारित नियमों का पालन कर ही टिकट बुक किया जा सकता है.  जो निम्न प्रकार है –

जिस दिन यात्रा करना है उसी दिन टिकट बुक करना होगा.

टिकट बुकिंग के दौरान मोबाइल की GPS लोकेशन चालू होना चाहिए

यात्री को जिस स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करना है उस स्टेशन से 30 मीटर से 5 किमी के दायरे में रहकर ही General टिकट बुक होगा

अब 5 किमी के दायरे को बढाकर 20 किमी कर दिया गया है, वहीं उपनगरीय क्षेत्र में इसे 2 किमी से बढ़ा कर 5 किमी कर दिया गया है.

UTS App से स्टेशन परिसर के अंदर या ट्रेन में यात्रा करते हुए टिकट बुक नहीं किया जा सकता है.

प्लेटफार्म टिकट बुक करने के लिए स्टेशन से 15 मीटर से 2 किमी के दायरे में रहकर बुक करना होगा.

यदि कोई यात्री  टिकट बुक करते समय पेपर टिकट का विकल्प चयन करता है, तो उसे यात्रा के दौरान  मांगे जाने पर पेपर टिकट दिखाना होगा.

UTS App से ट्रेन के प्रकार के अनुसार पैसेंजर, मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट के लिए टिकट बुक किया जा सकता है.

पेपरलेस टिकट रद्द करने का विकल्प उपलब्ध नहीं है.

कागजी टिकट रद्द तभी होगा जब टिकट किराया, रद्द करण शुल्क से अधिक हो.

Railway Employee working Hours Rule 2005

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top