Railway HRMS
परिचय
HRMS ( Human Resource Management System ) की शुरुआत रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ द्वारा 26 नवंबर, 2020 को भारतीय रेलवे में की गई थी।भारतीय रेलवे में कर्मचारियों के सेवा से सम्बंधित आंकड़े एवं उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के डिजिटलीकरण में HRMS ( Human Resource Management System ) का शुभारंभ बहुत ही महत्वपूर्ण एवं मील का पत्थर साबित हुआ है।
क्या है Railway HRMS की उपयोगिता
HRMS रेलवे प्रशासन और कर्मचारियों के बीच एकल खिड़की संचार प्रणाली है। अब, कर्मचारी अपनी सेवा से संबंधित आंकड़े HRMS के माध्यम से online देख सकते हैं और यदि आवश्यक हो, तो वे किसी भी data/information बदलाव के लिए सम्बंधित कर्मचारी के साथ ऑनलाइन संवाद कर सकते हैं।
HRMS के क्रियान्वित होने से किसी भी रेलवे कर्मचारी को सेवा संबंधी किसी भी अनुरोध के लिए कार्मिक शाखा क्लर्क से मिलने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ऐसे सभी अनुरोध जैसे e-Pass/PTO के लिए आवेदन, PF की अग्रिम निकासी, e-APAR ( Annual Performance Assessment Report ) जमा करना, सेवा संबंधी शिकायत दर्ज करना आदि घर बैठे अपने मोबाइल से online किये जा सकते हैं।
HRMS कर्मचारियों को रेलवे में शामिल होने की तारीख से उनके ऐतिहासिक डेटा को देखने की अनुमति देता है, जिसमें उनकी वेतन वृद्धि, पदोन्नति, पुरस्कार, स्थानान्तरण, पोस्टिंग, छुट्टी, प्रशिक्षण, और परिवार के सदस्य की संरचना, और सेवानिवृत्ति लाभों के लिए नामांकन से संबंधित विवरण शामिल हैं। यह जानकारी पहले कर्मचारियों के लिए आसानी से उपलब्ध नहीं थी, और Railway HRMS प्रशासन में पारदर्शिता लाने में मदद करता है।
Railway HRMS login पहली बार कैसे करें ?
- वेब ब्राउज़र में Railway HRMS टाइप करके साइट को खोलें या मोबाइल के Play Store में जाकर Railway HRMS मोबाइल APP डाउनलोड करें। नया Railway HRMS लॉगिन लिंक नीचे है।
- Need help for Loging पर click करें। या (Mobile App में register now पर क्लिक करें।)

- IPAS ID के जगह पर अपना 14 अंक का PF नंबर डालकर GO या Proceed पर Click करें।
- यहाँ HRMS ID के साथ अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध हो जायेगा।
- इसके बाद HRMS के login dashboad पर जाकर अपना HRMS ID डालें और पासवर्ड में test@123 डालकर Login पर क्लिक करें।
- Login पर क्लिक करते ही ragistered मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा
- प्राप्त OTP को डालकर आप अंतिम रूप से HRMS में Login कर सकते हैंI
Railway HRMS login पासवर्ड भूल गए तो क्या करें?
यदि कोई कर्मचारी HRMS की बनाई हुई pasword भूल गए और login नहीं कर पा रहे है तो नीचे दिए गए
प्रक्रिया अपनाये –
- Railway HRMS लॉगिन स्क्रीन खोलें
- चुनें – Forgot Password
- अपना – HRMS Emp Id दर्ज करें
- क्लिक करें – Send OTP पर
- अपने पंजीकृत मोबाइल में प्राप्त 5 अंकों का OTP दर्ज करें
- “Reset Password” पर क्लिक करें
- नया पासवर्ड बनाएँ और पुष्टि करें।
रेलवे HRMS के अंतर्गत आने वाले संभावित MODULE
HRMS launch करने का रेलवे का मुख्य उद्देश्य अपने कर्मचारियों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करना है. जैसे कि आप जानते हैं HRMS पोर्टल के बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, और अब भी इसमें कार्य जारी है. लगातार नए-नए module जोड़े जा रहे हैं, जैसे कि शुरू में Transfer Module नहीं था, बाद में उसे भी जोड़ा गया है.
इसी तरह आने वाले समय में कई और Module जोड़े जाने की सम्भावना है, जिसमें से कुछ निम्नलिखित हैं –
- Leave Management Module – आने वाले समय में छुट्टी के लिए कर्मचारी को Railway HRMS में आवेदन देना होगा, वहीं से स्वीकृति मिलने के बाद कर्मचारी को छुट्टी मिलेगी। यहीं से कर्मचारी के Leave खाता में debit या credit होगा।
- Post Master Module
- Cadre Management Module
- Roster Management Module
- Seniority List Management
- Selection / Promotion management
- Service Review Management Module

Railway HRMS से सम्बन्धित प्रश्न
प्रश्न – HRMS का विस्तार रूप क्या है?
उत्तर – Human Resource Management System
प्रश्न – Railway HRMS portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर – https://hrms.indianrail.gov.in/HRMS/
प्रश्न – क्या Railway HRMS ID बदला जा सकता है?
उत्तर – Railway HRMS ID को बदला नहीं जा सकता है. अगर उपभोगता चाहे तो केवल पासवर्ड बदल सकता है.
प्रश्न – Railway HRMS का निर्धारित password क्या है?
उत्तर – Railway HRMS का निर्धारित password Test@123 है, जिसे पहली Login के बाद सुरक्षा के लिए बदल देना चाहिए .
प्रश्न – Railway HRMS में Login करते समय Bad credentials सूचना मिल रही है. मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर – Bad credentials का मतलब या तो आप का User ID, पासवर्ड या OTP गलत हो सकता है. अपने मोबाइल जाँच लें कहीं Caps Lock बटन तो चालू नहीं है.
प्रश्न – Railway HRMS में Login (लॉगिन) करने का नया लिंक क्या है?
उत्तर – https://hrms.indianrail.gov.in/HRMS/



